Latest News

निरंकारी मिशन द्वारा मसूरी में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन


माता सुदिक्षा महाराज के आशीर्वाद से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (एसएनसीएफ), संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा द्वारा 10,000 स्वयंसेवकों के साथ मिलकर देश के 7 राज्यों के 14 पर्वतीय स्थलों पर व्यापक स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

5 जून, 2022: माता सुदिक्षा महाराज के आशीर्वाद से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (एसएनसीएफ), संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा द्वारा 10,000 स्वयंसेवकों के साथ मिलकर देश के 7 राज्यों के 14 पर्वतीय स्थलों पर व्यापक स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी को पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित करना है। जिन स्थानों पर गर्मियों के मध्य पर्यटकों की भारी भीड़ होती है, उन्हीं स्थानों पर इस अभियान का आयोजन किया गया। इसी लड़ी में पहाड़ों की रानी मसूरी में इस अभियान का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में हमारी पृथ्वी ग्लोबल वार्मिंग के संकट से जूझ रही है, ऐसे समय में हमें वृक्षारोपण जैसे अभियानों की नितांत आवश्यकता है ताकि पर्यावरण का संतुलन बनाया जा सके। इस अभियान में मसूरी जोन कि 14 ब्रांचों के लगभग 1000 एक हज़ार के करीब सेवादल, संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन के सेवादरों के साथ साथ साध संगत के मेंबरों ने इस अभियान में अपनी भरपूर सेवाएं दी। मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह जी ने बताया के ये अभियान लाइब्रेरी चौक से शुरू होकर पूरा मॉल रोड, गड़वाल टेरिस, शहीद इस्मृति स्थल झूला घर, बडोनी चौंक एवं भगत सिंह चौंक पिचर पैलेस तक ये सफाई अभियान चला कर विश्व पर्यावरण दिवस में योगदान डाला। इस अभियान में मुख्य रूप में उत्तराखंड के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी जी और मसूरी नगरपालिका के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जी शामिल हुए। जहां उन्होंने ने इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का धन्यवाद किया साथ ही सेवादारों का उत्साह बढ़ाते हुए कहां के संत निरंकारी मिशन हमेशा से ही मानवता की सेवा में अग्रसर रहा है। यहां के सेवादार निस्वार्थ भाव से सेवा करते है। मसूरी को स्वच्छ बनाने के में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों का बहुत बड़ा योगदान है। ये आभियान सुबह 8 बजे आरम्भ हुआ जिसमें सभी स्वयंसेवक एकत्रित हुए और दोपहर 12.30 बजे तक इसका समापन हुआ। अभियान से पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागी पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ली। मसूरी को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एक मानव शृंखला चेन बनाई गई। जिस का उद्देश आए हुए पार्टकों को जागरूक करना था। साथ ही संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन के सेवादारों द्वारा भिन भिन स्थानों पर नुकड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसी के साथ मिशन की ओर से सथानिए वासियों को जूट के बने हुए थैले बाटें गए। इस अवसर पर पार्टकों और सथानीय शहर वासियों की और से इस अभियान की भरपूर श्लाघा की गई।

Related Post