Latest News

पौड़ी जनपद में किये जा रहे कार्यो को लेकर परिचर्चा की।


विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में आज निदेशक इस्पात मंत्रालय/केन्द्रीय नोडल अधिकारी अरूण कुमार तथा वैज्ञानिक राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रूड़की अश्वनी अरविन्द रानाडे ने जल शक्ति अभियान ’’कैच द रेन’’ के सफल क्रियान्वयन हेतु सम्बधित रेखीय विभागों के साथ बैठक कर जनपद में किये जा रहे कार्यो को लेकर परिचर्चा की।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 17 जून, 2022, विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में आज निदेशक इस्पात मंत्रालय/केन्द्रीय नोडल अधिकारी अरूण कुमार तथा वैज्ञानिक राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रूड़की अश्वनी अरविन्द रानाडे ने जल शक्ति अभियान ’’कैच द रेन’’ के सफल क्रियान्वयन हेतु सम्बधित रेखीय विभागों के साथ बैठक कर जनपद में किये जा रहे कार्यो को लेकर परिचर्चा की। उन्होंने कैच द रेन अभियान के अन्तर्गत जनपद में किये गये कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन व संबधिंत विभागों ने शॉर्ट नोटिस पर बहुत अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बनाये जा रहे वाटर बाडी की जियो टैगिंग करें तथा निर्माण कार्यों की फोटो संबधित पोर्टल पर अपलोड करें जिससे कार्य की पारदर्शिता बनी रहेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य ने उन्हें स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि अमृत सरोवर योजना के अन्तर्गत जनपद में 75 सरोवर (तालाब) बनाये जा रहे हैं, जिनका निर्माण कार्य 15 अगस्त, 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। भारत सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान हेतु नामित किये गये नोडल अधिकारी अरूण कुमार व वैज्ञानिक राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रूड़की ने अश्वनी अरविन्द रानाडे ने संबधिंत विभागों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने संबधिंत विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण व वर्षा जल संग्रहण से पानी का व्यर्थ बहने से बचाया जा सकता है। उन्होंने वन विभाग से संबधित अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलों, ग्राम पंचायतों व स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं से समन्वय स्थापित कर वृहद रूप में वृक्षारोपण अभियान चलायें। कहा कि इस अभियान को मिल-जुलकर सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि स्कूलों के साथ समन्वय स्थापित कर ’कैम्पिंग प्लस वृक्षारोपण’ का अभियान चलायें जिससे बच्चे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकेंगें। उन्होंने कहा कि जनपद में नये स्प्रिंग शेड्स चिन्ह्ति करें और उनका विकास/संरक्षण करें।

Related Post