Latest News

7500 लोगों ने बनाया लहराता तिरंगा, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम


अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को 7500 लोगों ने मिलकर लहराता हुआ ह्यूमन तिरंगा बनाया। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने स्टेडियम में चंडीगढ़ के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा की।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को 7500 लोगों ने मिलकर लहराता हुआ ह्यूमन तिरंगा बनाया। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने स्टेडियम में चंडीगढ़ के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा की। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित भी मौजूद रहे,शनिवार सुबह 10:30 बजे सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में 7500 विद्यार्थी एकत्रित हुए। चंडीगढ़ के अलग-अलग स्कूलों से इन्हें बुलाया गया। इनमें से 2500 विद्यार्थी केसरी रंग के कपड़े पहनकर आए। 2500 सफेद और 2500 हरे रंग के कपड़े पहने थे। यह सभी लहराते हुए तिरंगे के रूप में स्टेडियम में एकत्रित हुए। इन्हीं के बीच में अशोक चक्र भी था। इससे पहले यूएई ने वर्ष 2017 में 4130 लोगों के साथ राष्ट्रीय ध्वज का फार्मेशन बनाया था।

Related Post