Latest News

डॉ0 अशोक कुमार बडोनी को शिक्षक दिवस पर शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित।


रा0 इ0 का0 मंजाकोट चौरास में जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ0 अशोक कुमार बडोनी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी श्रीनगर के रा0 इ0 का0 मंजाकोट चौरास में जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ0 अशोक कुमार बडोनी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। डॉ0 बडोनी द्वारा अपने शिक्षण में विभिन्न नवाचारी प्रयोग किये गये तथा विज्ञान की विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करवाया साथ ही विज्ञान को समाज से जोड़ने के लिये विज्ञान चौपाल के माध्यम से गौरैया संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोत संरक्षण, जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये गये। साथ ही रंगमंच के माध्यम से अनेको जागरूकता कार्यक्रम चलाये गये।

Related Post