Latest News

पौड़ी में विधायक ने दीप प्रज्वलित कर योगा का शुभारंभ किया।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम पौड़ी में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने दीप प्रज्वलित कर योगा का शुभारंभ किया। योगा में विभिन्न लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए।

रिपोर्ट  - अंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/21 जून, 2023ः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम पौड़ी में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने दीप प्रज्वलित कर योगा का शुभारंभ किया। योगा में विभिन्न लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। वहीं जनपद मुख्यालय के अलावा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, सिद्धबली मंदिर परिसर कोटद्वार, वेद निकेतन लक्ष्मणझूला व धुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में भी योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘हर घर आंगन योग’’ था। स्थानीय विधायक ने कहा कि नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे मन व शरीर स्वस्थ रह सकेगा। कहा कि इसी तरह हर रोज लोगों को अपने-अपने घरों में योगा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को भी योग के प्रति जागरूक करें। लक्ष्मणझूला वेदनिकेतन में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने योग दिवस में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने कहा कि योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

Related Post