Latest News

जनपद रूद्रप्रयाग में आम जन मानस हेतु निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाने हेतु हेल्पडैक्स का गठन


कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुये जनपद रूद्रप्रयाग में आम जन मानस हेतु निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाने हेतु हेल्पडैक्स का गठन किया गया है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 03 मई, 2021, कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुये जनपद रूद्रप्रयाग में आम जन मानस हेतु निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाने हेतु हेल्पडैक्स का गठन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सचिव/सिविल जज (सी0डि0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनामिका ने बताया कि जनपद मुख्यालय हेतु श्री आशीष नेगी, पैनल अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के मो0न0 9897555950 एवं श्री कमलेश नेगी, डी0ई0ओ0, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के मो0न0 9897983546, अगस्त्यमुनी हेतु श्रीमती यशोदा खत्री, रिटेनर अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के मो0न0 7830739429, गुप्तकाशी हेतु श्रीमती अंजना नौटियाल, पैरा विधिक स्वयं सेवक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मो0न0 तथा उखीमठ हेतु श्री शिव सिंह नेगी, पैरा विधिक स्वयं सेवक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के मो0न0 8449051441 मोबाइल फोन पर हेल्पडैक्स के माध्यम से आम जन मानस को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जायेगी।

Related Post