Latest News

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अखिल भारतीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अखिल भारतीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत किया जा रहा है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी दिनांक 05 अक्टूबर, 2021, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अखिल भारतीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय की सुलभ पहुच सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से दिनांक 02/10/2021 से दिनांक 14/11/2021 तक अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुच से परे कार्यक्रम एवं दिनांक 08/11/2021 से 14/11/2021 से विधिक सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के तहत दिनांक 06/10/2021 को जनपद मुख्यालय पर विधिक सेवा संस्थानों द्वारा उपलब्ध एवं प्रदान कराये जाने वाले सेवाओं के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दिनांक 06/10/2021 को जिला मुख्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। दिनांक 07/10/2021 व 08/10/2021 को सम्पूर्ण जिले में पुलिस प्रशासन, विधि के छात्रों एवं सम्बन्धित विभाग के समन्वय से नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाऐं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं ) योजना, 2015 के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चालाया जायेगा। दिनांक 10/10/2021 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा) योजना, 2015 के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपूर्ण जनपद में किया जायेगा। दिनांक 11/10/2021 को सम्पूर्ण जनपद के बालिका विद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 12/10/2021 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर स्थित आवजरवेशन होम/चिल्ड्रेन होम का विजिट किया जायेगा। दिनांक 13/10/2021 को जिला स्तर पर पैनल अधिवक्ता एवं पराविधिक स्वयंसेवीगण के संवेदीकरण हेतु नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवायें और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवायें) योजना 2015 विषय पर सैमिनार का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 15/10/2021 को विश्व विद्यार्थी दिवस के अवसर पर संविधान, मूल अधिकार एवं कर्तव्य तथा अन्य विधिक अधिकारों के सम्बन्ध में ऑनलाईन माध्यम से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संवेदीकरण व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 16/10/2021 को ग्राम स्तर पर राज्य/केन्द्र सरकार द्वारा चालायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। दिनांक 18/10/2021 को कारागार में निरूद्ध बन्दियों के अधिकारों के सम्बन्ध में कारागार भ्रमण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम सम्पूर्ण जनपद में आयोजित किया जायेगा। उक्त कारागार भ्रमण एवं कारागार में उक्त कार्यक्रम का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जायेगा तथा जनपद में अन्य स्थानों पर बन्दियों के अधिकारों के सम्बन्ध में संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन पराविधिक स्वयंसेवीगण के द्वारा किया जायेगा। दिनांक 19/10/2021 एवं दिनांक 12/11/2021 को महिलाओं के अधिकारों एवं हकदारियों के सम्बन्ध में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जमीनी स्तर पर जिला स्तर पर किया जायेगा।

Related Post