Latest News

तीर्थ पुरोहितों ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन विधेयक को भंग करने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का समर्थन मांगा।


चार धाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल के नेतृत्व में बदरीनाथ,केदारनाथ गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधि मंडल ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी से उनके मठ में मुलाकात की। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन विधेयक को भंग करने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं संतों का समर्थन मांगा।

रिपोर्ट  - à¤†à¤² न्यूज़ भारत

चार धाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल के नेतृत्व में बदरीनाथ,केदारनाथ गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधि मंडल ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी से उनके मठ में मुलाकात की। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन विधेयक को भंग करने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं संतों का समर्थन मांगा। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि वे तीर्थ पुरोहितों की मांग के साथ खड़े हैं और उन्हें उम्मीद है कि उत्तराखंड राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की 1 सूत्री मांग को जल्दी ही पूरा करेगी। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से धैर्य बनाए रखने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में केदार सभा की वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित कपिल शुक्ला, संजय तिवारी, चंडी प्रसाद तिवारी कृष्णकृपा धाम के परमाध्यक्ष महंत प्रेमानंद शास्त्री जी महाराज ,महंत शुभम गिरी ,चार धाम महापंचायत के प्रवक्ता डा बृजेश सती ,गंगोत्री मंदिर समिति कार्यकारिणी के सदस्य सोमेश सेमवाल , विनोद प्रसाद, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ,चार धाम महापंचायत के संरक्षक अनुरूद उनियाल व सर्व ब्राह्मण महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा राजेन्द्र पराशर मौजूद रहे।

Related Post