Latest News

चमोली सैनिक कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को शहीद सम्मान यात्रा


चमोली सैनिक कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को शहीद सम्मान यात्रा के तहत स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के वीर नारियों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 03 दिसम्बर, 2021, चमोली सैनिक कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को शहीद सम्मान यात्रा के तहत स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के वीर नारियों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। इस सैन्य धाम के शिलान्यास के लिए शहीद वीर सैनिकों के घर-आंगन से मिट्टी को पवित्र ताम्र कलश में एकत्रित शुक्रवार को गोपेश्वर मुख्यालय लाया गया। जिसे पूरे सम्मान के साथ देहरादून ले जाया जाएगा। शुक्रवार को स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने शहीद वीर सैनिकों को श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वीर सैनिकों का सम्मान हमारी नई पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा। मैं शहीद वीर सैनिको को सत् सत् प्रणाम करता हूॅ। थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि हमारी सरकार सैनिकों के सम्मान में सैन्यधाम का निर्माण करने जा रही है। जो हमारी आने वाली पीढ़ियों को देश के गौरवमई इतिहास एवं देश पर मर मिटने वाले वीर सपूतों के बारे में जानकारी देगा। भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि आज भारतीय सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। हमारी सरकार सैन्य ताकतों को बढाना का काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कर्नल डीएस वर्तवाल ने कहा कि सरकार द्वारा सैनिकों का सम्मान करना एक सैनिक परिवार के लिए गौरव की बात है।

Related Post