‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 4,112 लोगों की भागीदारी

483 नागरिक योजनाओं से लाभान्वित, 736 प्रमाण पत्र मौके पर जारी

ANB | हरिद्वार | 17 जनवरी, 2026मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकासखंड रुड़की के न्याय पंचायत पनियाला चंदापुर स्थित ग्राम पंचायत रसूलपुर में एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.आर. चौहान ने की।


हजारों लोगों की भागीदारी, योजनाओं का सीधा लाभ

इस शिविर में 4,112 क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं से 483 पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया गया, जबकि 736 लोगों को मौके पर ही विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।


44 समस्याएं दर्ज, 25 का मौके पर समाधान

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

भूमि विवाद, अतिक्रमण और विद्युत बिल प्रमुख मुद्दे

दर्ज शिकायतों में प्रमुख रूप से भूमि विवादअतिक्रमणविद्युत विभाग के बिलजलभरावचकरोड़ एवं साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने कहा कि

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक सीधे पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों में ग्रामीणों की भारी भागीदारी यह दर्शाती है कि जनता को इस अभियान से भरपूर लाभ मिल रहा है।

स्टालों का निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश

राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।वहीं अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि

जो शिकायतें मौके पर निस्तारित नहीं हो सकीं हैं, उनका शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में

प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़,

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलकमल शर्मा,

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा,

खंड विकास अधिकारी सुमन कोठियाल,

सहित ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।