Latest News

एक बार फिर टूटा यति सन्यासियो पर पुलिस का प्रकोप


आज सुबह सुबह पुलिस अधिकारियों ने डासना के शिवशक्ति धाम को छावनी बना कर यति सन्यासियो को केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के आवास पर ना जाने का फरमान सुना दिया।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

आज सुबह सुबह पुलिस अधिकारियों ने डासना के शिवशक्ति धाम को छावनी बना कर यति सन्यासियो को केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के आवास पर ना जाने का फरमान सुना दिया। पुलिस के इस फरमान पर आश्चर्य प्रदर्शित करते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि ये कैसा लोकतंत्र है जिसमे सांसद अपने क्षेत्र के नागरिकों की पीड़ा को सुनना भी नहीं चाहता?ये स्वीकार्य नही है।हम केवल इतना चाहते हैं कि हमारा सांसद हमारी एक मांग को केंद्र सरकार के सामने उचित जगह रख दे परन्तु सांसद जी तो पुलिस का प्रयोग करके हमें कुचलने पर ही उतारू हो गए।हमने इससे पहले भी बहुत सरकार देखी और बहुत सांसद देखे परन्तु ये पहले सांसद हैं जो बात सुनना भी नहीं चाहते।ये वास्तव में हमारा दुर्भाग्य ही है कि हमसे हमारी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार भी छीन लिया गया है। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के शिष्य यति रणसिंहानन्द गिरी जी महाराज ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह बहुत गलत हो रहा है।हम केवल अपने गुरु के लिये लोकतांत्रिक तरीके से उचित सुरक्षा मांग रहे हैं।पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को अच्छी तरह पता है कि हमारे गुरु जी को इस्लामिक जिहादी हर कीमत पर मारना चाहते हैं।पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ये अच्छी तरह समझ ले कि हम अपने गुरु जी के सम्मान और स्वाभिमान के लिये मर मिट जायेगे।पुलिस और प्रशासन हमें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने दे वरना जो विद्रोह होगा,वो पुलिस प्रशासन से नियंत्रित नहीं होगा। यति रामस्वरूपानंद जी महाराज ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी हमे आवाज भी नहीं उठाने दे रहे हैं, वो ही हमारे गुरु जी की हत्या का कारण बनेंगे।ऐसे लोग निश्चित ही ईश्वर के प्रकोप के भागी बनेंगे और एक दिन वो भी इस्लामिक जिहादियों के हाथों अपने वंश का विनाश देखकर मरेंगे परन्तु ये ही लोग हिन्दुओ के सर्वनाश का कारण बनेंगे। पुलिस और प्रशासन की गुंडागर्दी के सामने घुटने टेकते हुए यति सन्यासियो ने केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के आवास के स्थान पर जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन आरम्भ कर दिया।आमरण अनशन करने वालो में यति रामस्वरूपानंद जी,यति रणसिंहानन्द जी,यति निर्भयानंद जी,यति असीमानंद जी और लाल बाबा सम्मिलित हैं।

Related Post