Latest News

पावन भूमि पर भारत माता का भव्य मंदिर का निर्माण


भारत माता का उद्घाटन कराने हेतु प्रार्थना पत्र लोकसभा प्रत्यासी डाक्टर भोलासिंह के माध्यम से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री को दिलवाया है। मुख्यमंत्री ने लोक सभा के चुनाव बाद जून जौलाईमै समय देने का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

संत मोहन बाबा की तप स्थली ,यहां पर आजादी के महानायक चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद विस्मिल रात्रि में रुक कर गुप्त मीटिंग करते थे नवयुवकों में प्रेरणा भरते थे इसी पावन भूमि पर भारत माता का भव्य मंदिर का निर्माण गत चार माह चल रहा है। इस पावन मंदिर में नौ प्रतिमायों को स्थापित किया जायेगा। पंडित चन्द्रशेखर आजाद, पंडित रामप्रसाद विस्मिल, राजगुरु, सुखदेव,भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, महर्षि अरविंद घोष, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, भारत माता यह सभी प्रतिमायों का निर्माण सफेद संगमरमर पत्थर से जयपुर में हो रहा है जो कि अप्रेल के मध्य में आ जायेंगी। सिध्दाश्रम श्री मोहन कुटी न्यास के पदाधिकारी अध्यक्ष पी के जैन सी ए,कोषाध्यक्ष दुष्यन्त उपाध्याय, एवं व्यवस्थापक अशोक कुमार गर्ग युग प्रहरी ने निकुंज हाल प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भारत माता का उद्घाटन कराने हेतु प्रार्थना पत्र लोकसभा प्रत्यासी डाक्टर भोलासिंह के माध्यम से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री को दिलवाया है। मुख्यमंत्री ने लोक सभा के चुनाव बाद जून जौलाईमै समय देने का आश्वासन दिया है।

Related Post