Latest News

भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन मास में गंगा जल वितरित करेगी युवा कांग्रेस


प्रदेश युवा कांग्रेस और जिला युवा कांग्रेस के समन्वय से युवा कांग्रेस भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन मास में गंगा जल वितरित करेगी जिसे श्रावण की शिवरात्रि 19 जुलाई को विभिन्न शहरों में चढ़ाया जायेगा।

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

प्रदेश युवा कांग्रेस और जिला युवा कांग्रेस के समन्वय से युवा कांग्रेस भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन मास में गंगा जल वितरित करेगी जिसे श्रावण की शिवरात्रि 19 जुलाई को विभिन्न शहरों में चढ़ाया जायेगा। हरिद्वार प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी धर्मों में किसी अनहोनी या आपदा का मुख्य कारण हमारे कर्म और ईश्वर का नाराज होना भी बताया जाता है। युवाओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले वर्ष कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के समय गलत तरीके से अमरनाथ यात्रा रोकी गई थी उससे पहले भी वाराणसी में कई पौराणिक मंदिरो को गलत तरीके से हटाया गया, जिनमें अधिकांश शिव मंदिर थे। ऐसा लगता है जैसे देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने ईश्वर से भी ऊपर खुद को मान लिया है। जिस वजह से देश में निरंतर आपदा आ रही है। कोरोना को विश्वव्यापी मान भी ले तो भी निरंतर भूकंप, चक्रवात, अपराध, बलात्कार जैसे मामले बढ़ रहे है। सरकार उल्टा अपराधियों का साथ दे रही है। चुके हम इश्वर में आस्था रखते है और मानते है कि हमारे किये गए कर्मो का फल हमें भोगना होता है वारा किये गए कार्यों का फल तो पूरी प्रजा को भोगना पड़ता है। उसी भावना के कारण युवा कांग्रेस उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गंगा जल वितरण करने का कार्य करेगी। समय कम होने के बाद भी जो संभव होगा उसको करते हुए हम भगवान भोलेनाथ से देश के सुखद और सुरक्षित रखने की कामना करेंगे। इस कार्य की परिकल्पना सुमित भाटिया की थी और जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रवि बहादुर व पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर ने इस योजना को अंजाम तक ले जाने के लिए समन्वय व व्यवस्था का कार्य अपने साथियों के साथ करने जा रही है। प्रदेश युवा कांग्रेस के माध्यम से गंगाजल का वितरण उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली के अधिकांश जगह जहाँ तक हो पायेगा किया जायेगा। कोरोना आपदा के नियमों का अनुपालन करते हुए व्यक्तिगत दी बनाये रखने के साथ साथ भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल चटा कर भगवान शिव को प्रसन्न करने और मंगलकामना के लिए आराधना की जाएगी। चुकी देश वर्तमान में उस स्थिति में है जहाँ ईश्वर ही देश का मालिक है और वर्तमान सत्ता झूठ के सहारे अपनी सत्ता बचाये रख रही है जिसका परिणाम परे देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है अतः हमारी भावनाओं और ईश्वर आराधना में आप सब का सहयोग की अभिलाषा करते है। यहाँ यह भी बताना आवश्यक है कि कांग्रेस को जिस प्रकार धर्म विरोधी बता कर गलत तरीके से बदनाम किया गया है उसका परिणाम देखने के लिए आमजन को दोनों पार्टियों के कार्य देखने चाहिए। कांग्रेस के शासन में पूजा से सम्बंधित लगभग सभी वस्तुए टेक्स फ्री रही जबकि जीएसटी लगाकर उन सब वस्तुओ को महंगा कर दिया कि गरीब व्यक्ति कई बार इच्छा होने के बाद उनका उपयोग नहीं कर पाता है।

Related Post