Latest News

नमामि गंगे 40 हजार पौधे लगाए 41लाख में लगाए गए पौधों का पता नहीं है


केदारनाथ, अलकनंदा, नरेंद्र नगर डैम -1 , क्षेत्र में गंगा वृक्षारोपण सप्ताह कार्यक्रम तथा हरिद्वार के नगरीय क्षेत्र में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में 15 हजार 899 तथा वर्ष 2019 में 24 हजार 891 पौधे लगाए गए हैं। दो वर्ष में लगाए गए इन पौधों पर 41 लाख 161 रुपए खर्च किए गए हैं।

रिपोर्ट  - à¤°à¤¤à¤¨à¤®à¤£à¥€ डोभाल

हरिद्वार। आजकल जिसको देखो पर्यावरण की चिंता में मरा जा रहा है। हरेला भी चल रहा है और पौधे लगाए जा रहे हैं। नमामि गंगे में तीन साल से पौधारोपण हो रहा है। लाखों रुपए का बजट ठिकाने लगाया जा रहा है, पौधे गायब हैं। सरकार सरकारी विभागों को पौधे लगाने का लक्ष्य देती है। सामाजिक संस्थाएं भी धर्म निभाती है और खद्दर धारी, भगवाधारी भी पौधा लगाते हुए कुर्ते का एक कोना मिट्टी से सान देते हैं । फोटो डालकर उसका प्रचार करते हैं समर्थकों से वाह वाही कराते हैं और फिर उसका भी प्रचार करते हैं। लेकिन कोई पर्यावरण प्रेमी यह नहीं बताता कि पीछले साल जो पौधारोपण किया था उनका क्या हुआ। वास्तव में दावे के मुताबिक पौधे मिट्टी में लगे होते तो अब तक जंगल ही जंगल हो जाता। सूर्य की किरण जमीन पर दिखाई नहीं देती। राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप नमामि गंगे द्वारा गढ़वाल मंडल के नगरीय क्षेत्रों में गंगा वृक्षारोपण सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 40 हजार 790 पौधे लगाए जाने की जानकारी दी गई है। जिनको लगाने में 41 लाख 161 रुपए खर्च किए गए हैं। खास बात यह है कि नमामि गंगे में लगाए गए पौधों का जमीन पर कहीं अता-पता नहीं है। प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड कार्यालय के सांख्यिकी अधिकारी डॉक्टर नवीन भट्ट ने सूचना अधिकार में जानकारी दी है कि नमामि गंगे योजना में पौड़ी, देहरादून, मसूरी, लैंसडौन, रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी डैम-2, बद्रीनाथ, केदारनाथ, अलकनंदा, नरेंद्र नगर डैम -1 , क्षेत्र में गंगा वृक्षारोपण सप्ताह कार्यक्रम तथा हरिद्वार के नगरीय क्षेत्र में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में 15 हजार 899 तथा वर्ष 2019 में 24 हजार 891 पौधे लगाए गए हैं। दो वर्ष में लगाए गए इन पौधों पर 41 लाख 161 रुपए खर्च किए गए हैं। प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय के सांख्यिकी अधिकारी डॉक्टर नवीन भट्ट ने जानकारी दी है कि नगरीय क्षेत्र हरिद्वार में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत 11 हजार 89 पौधों का रोपण किया गया है। लेकिन नगरीय क्षेत्र हरिद्वार में नमामि गंगे नाम का कोई पौधा दिखाई नहीं दे रहा है। हरिद्वार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने सूचना अधिकार में नमामि गंगे योजना में कराए गए पौधों रोपण की जानकारी मांगी थी। प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय के सांख्यिकी अधिकारी ने सूचना तीन वर्ष की दी है। लेकिन वर्ष 2017 में लगाए गए 17588 पौधों को लगाने में कितना पैसा खर्च हुआ है कि जानकारी नहीं दी है। केवल वर्ष 18 व 19 में लगाए पौधों की संख्या तथा खर्च की जानकारी दी है। शर्मा ने आरोप लगाया कि पौधों को फ़ाइलों में लगाया गया हैं जमीन पर तो दिखाई नहीं दे रहें। उन्होंने नमामि गंगे के पौधारोपण में घोटाले की जांच की मांग की है।

Related Post