Latest News

जलाभिषेक कर कोरोना मुक्ति की प्रार्थना की


शिवमूर्ति व्यापार मण्डल के व्यापारियों व समाजसेवी अधीर कौशिक के संयाोजन में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिवमूर्ति पर जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक कर रहे व्यापारियों ने भोलेनाथ से कोरोना महामारी समाप्त करने की भी प्रार्थनाएं की|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 19 जुलाई। शिवमूर्ति व्यापार मण्डल के व्यापारियों व समाजसेवी अधीर कौशिक के संयाोजन में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिवमूर्ति पर जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक कर रहे व्यापारियों ने भोलेनाथ से कोरोना महामारी समाप्त करने की भी प्रार्थनाएं की गयी। समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान शिव भक्त सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं। निश्चित रूप से सच्चे मन से की गयी प्रार्थनाएं भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि देश दुनिया से कोरोना महामारी अवश्य समाप्त होगी। भगवान शिव श्रद्धालु भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। पूरे उत्तराखण्ड में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को जलाभिषेक भक्तों द्वारा समर्पित भाव से किया जाता है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों को जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने के लिए उचित प्रबंध कराए जाने चाहिए। सरकार द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगायी गयी है। लेकिन भगवान शिव के भक्त अपने अपने राज्यों में शिवालयों में जलाभिषेक कर कोरोना संक्रमण को समाप्त करने की प्रार्थनाएं करें। पंडित अधीर कौशिक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कांवड़ मेला प्रतिकात्मक रूप से किया जाना चाहिए। लेकिन सरकार द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने पर शिव भक्त कांवड़ियों में रोष भी है। सरकार को श्रद्धालु भक्तों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। व्यापारी मुकेश शर्मा ने कहा कि भगवान शिव का जलाभिषेक पूर्ण विधि विधान से किया गया। व्यापारियों द्वारा एकत्र होकर कोरोना काल को समाप्त करने की प्रार्थनाएं भी की गयी। चैबीस वर्षो से लगातार अभिषेक करने का यह क्रम जारी है। श्रद्धालु भक्तों को खीर का प्रसाद भी वितरित किया जाता है। इस अवसर पर सतीश विश्नोई, राजीव भार्गव, सतीश सेतवाल, पारस कुमार आदि ने भी जलाभिषेक में हिस्सा लिया। 

Related Post