किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर दोनों के बीच मतभेद गहरा गया।
रिपोर्ट - allnewsbharat.com
किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर दोनों के बीच मतभेद गहरा गया। लक्ष्मी नारायण ने अजय दास को बाहरी करार देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 24 जनवरी को धार्मिक संस्कारों के बाद ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पदवी और नया नाम ‘श्री यमाई ममता नंद गिरि’ दिया गया था। लेकिन, इस फैसले पर विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार को महाकुंभ नगर शिविर में ऋषि अजय दास ने इसे अखाड़े के सिद्धांतों के खिलाफ बताया और कहा कि कोई भी अखाड़े के नियम नहीं तोड़ सकता।