Latest News

देव संस्कृति विश्व विद्यालय ने कुस्ती में परचम लहराया


देव संस्कृति विश्व विद्यालय अपने नैतिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। अध्ययनरत विद्यार्थीगण अपनी उत्तम कल्पनाओं उत्कृष्ट अरमानों एवं श्रेष्ठ स्वप्नों को बड़ी आसानी से साकार कर रहे है।

रिपोर्ट  - 

हरिद्वार;11 सितम्बर। देव संस्कृति विश्व विद्यालय अपने नैतिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। अध्ययनरत विद्यार्थीगण अपनी उत्तम कल्पनाओं उत्कृष्ट अरमानों एवं श्रेष्ठ स्वप्नों को बड़ी आसानी से साकार कर रहे है। यह विश्वविद्यालय न केवल अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए स्वावलंबन एवं रोजगार के अनेक अवसर दे रहा है अपितु देश के प्रधानमंत्री की फिट इंडिया मूमेंट को भी आगे बढ़ा रहा है। विकास नगर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता टरयल अंदर 23 बालक बालिका प्रतियोगिता में 3 विद्यार्थयों की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हुआ। प्रदेश के 187 छात्र- छात्राो इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। 50 k.g भार में किरण कुमारी ने गोल्ड मैडल ,छात्रा शुभरा निषात ने 72 k.g भर जीतकर गोल्ड तथा भवानी सिंह ने 86 k.g. में गोल्ड प्राप्त किया। विकास नगर से लौटने पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय के अभिभावकद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्याजी व शैलदीदी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगन व मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है और यही विश्व विद्यालय के बच्चों के अंदर बोयी जा रही है। इस अवसर पर देव सस्कृति विश्व विद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या जी ने चयनित छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Related Post