Latest News

कोरोना महामारी इससे निजात दिलाने के लिए आर्य समाज मन्दिर में वैदिक पद्धतियों के द्वारा यज्ञ किया जाता है:प्रो0 सत्यदेव


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के आर्य समाज मन्दिर के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को कोरोना महामारी से बचाने हेतु पांच-पांच मास्क वितरित किए गए। आर्य समाज के अध्यक्ष प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी देश ओर दुनिया में चल रही है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के आर्य समाज मन्दिर के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को कोरोना महामारी से बचाने हेतु पांच-पांच मास्क वितरित किए गए। आर्य समाज के अध्यक्ष प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी देश ओर दुनिया में चल रही है। इससे निजात दिलाने के लिए आर्य समाज मन्दिर में वैदिक पद्धतियों के द्वारा यज्ञ किया जाता है। लोगों को कोरोना से बचाव हेतु वैदिक श्लोक और आयुर्वेदिक जानकारियां इस दौरान दी। 2021 के कुम्भ में आर्य समाज के प्रचार-प्रसार हेतु एक स्टाल लगाया जाएगा, जिस पर सभी पुस्तकों को रखा जाएगा। उन्होने कहा कि आर्य समाज को पल्लवित करने का काम विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा किया जा रहा है | आर्य समाज के महामंत्री रमेश चन्द्र ने कहा कि आर्य समाज को घर-घर तक पहुंचाना है तो आर्य समाज की वैदिक पद्धति यज्ञ को लोगों को सिखना होगा। आज बहुत सारे लोग वातावरण को शुद्ध करने हेतु यज्ञ नहीं कर पा रहे है। मगर आर्य समाज द्वारा पंचमहायज्ञ विधि एवं आर्य पर्व पद्धति नामक पुस्तक निःशुल्क वितरित की जा रही है, जिससे आम आदमी आर्य समाज की पद्धति के द्वारा यज्ञ को आसानी से कर सके। उन्होंने कहा कि प्रो दिनेश चन्द्र भट्ट की प्रेरणा से आर्य समाज के कार्यों में गतिविधियां बढ़ रही है | उन्होने कहा कि गुरुकुल के सभी परिवारों में मास्क और पुस्तक का वितरित प्रत्येक घर-घर तक किया जा रहा है। शहर में भी आर्य समाज पद्धति की पुस्तक को कोई लेना चाहता है तो गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के आर्य समाज मन्दिर से निःशुल्क प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर डा0 मदन गोपाल उपाध्याय, डा0 भगवानदास, कोषाध्यक्ष अमित धीमान, जितेन्द्र नेगी, राजकुमार, दीपक आनन्द, डा0 पंकज कौशिक, हेमन्त सिंह नेगी, कुलभूषण शर्मा, विक्रम चैधरी इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Post