Latest News

रुद्रप्रयाग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सिविल जज ने जिला कारागार पुरसाड़ी का निरीक्षण किया।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सी0डि0) श्रीमती अनामिका सिंह ने जिला कारागार पुरसाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 27 अगस्त, 2021 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सी0डि0) श्रीमती अनामिका सिंह ने जिला कारागार पुरसाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। साथ ही उन्हे विधिक जानकारी देकर उनके अधिकारों के विषय में भी बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सी0डि0) ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होना आवष्यक है। यदि कोई उनके अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरूद्ध आवाज उठा सके। उन्होने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देष्य समाज के आर्थिक रूप से अक्षम व अन्य जरुरतमंद लोगों के लिए निःषुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है। इस अवसर पर वरिष्ठ हेल्पलाइन प्रभारी हिमानी कण्डारी, रिटर्निग अधिवक्ता श्रीमती यषोदा खत्री, कारागार अधीक्षक प्रमोद कुमार, भूपेष जोषी आदि उपस्थित थे।

Related Post