Latest News

दैनिक योगाहार कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ


’दैनिक योगाहार’ कार्यक्रम के 365 वें दिन को उत्सव के रूप में मनाया गया। योग और आहार विषयों पर केंद्रित योगाहार उत्सव धरती माँ के लिए समर्पित था। गूगल मीट पर आयोजित पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट (पोरी), हरिद्वार के तत्वाधान इस उत्सव में भारत के 17 राज्यों के किसान, वैज्ञानिक, शिक्षक, विद्यार्थी, पर्यावरण स्वास्थ्य, और बैंकिग क्षेत्र से जुडे़ लोगों के साथ ही पद्मश्री श्री चिंतला वेंकट रेड्डी जी, हैदराबाद; पद्मश्री डॉ. जनक पाल्टा जी, इंदौर; एवं पद्मश्री श्री सेठपाल जी सहारनपुर, उत्तर-प्रदेश; डॉ. किशनबीर चौधरी जी कृषि सलाहकार, संसदीय स्थाई समिति, भारत सरकार, नई दिल्ली उपस्थित थे।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 02 मई। ’दैनिक योगाहार’ कार्यक्रम के 365 वें दिन को उत्सव के रूप में मनाया गया। योग और आहार विषयों पर केंद्रित योगाहार उत्सव धरती माँ के लिए समर्पित था। गूगल मीट पर आयोजित पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट (पोरी), हरिद्वार के तत्वाधान इस उत्सव में भारत के 17 राज्यों के किसान, वैज्ञानिक, शिक्षक, विद्यार्थी, पर्यावरण स्वास्थ्य, और बैंकिग क्षेत्र से जुडे़ लोगों के साथ ही पद्मश्री श्री चिंतला वेंकट रेड्डी जी, हैदराबाद; पद्मश्री डॉ. जनक पाल्टा जी, इंदौर; एवं पद्मश्री श्री सेठपाल जी सहारनपुर, उत्तर-प्रदेश; डॉ. किशनबीर चौधरी जी कृषि सलाहकार, संसदीय स्थाई समिति, भारत सरकार, नई दिल्ली उपस्थित थे। इस अवसर पर पोरी, हरिद्वार के मुख्य महाप्रबंधक श्री पवन कुमार ने योगाहार के निरंतर 365 दिनों की मुख्य गतिविधियों की विशेषताएं संक्षेप में साझा की। उन्होंने बताया कि समग्र स्वास्थ्य को लेकर हर रोज नए योग शिक्षक और नए मुख्य अतिथि की उपस्थिति में चलने वाले इस कार्यक्रम को देशभर में एक ऐसे नवाचार के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें योग एवं स्वास्थ्य के साथ ही कृषि से सम्बंधित समस्याओं का समाधान ऑनलाइन मंच पर विशेषज्ञों के द्वारा दिया जाता है। बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम की शुरूआत प्रो (डॉ.) वीर सिंह जी, गो.ब.प. कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर, द्वारा रचित जैविक गान से की गई। कार्यक्रम की शुरूआत में डॉ. अशोक मेहता, पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक, आईसीएआर ने सभी का स्वागत-अभिवादन किया। और योगाहार कार्यक्रम के 365 दिनों पर एक विवेचना प्रस्तुत की। पोरी, हरिद्वार के डॉ. एन.के. शर्मा द्वारा मिट्टी के स्वास्थ्य और उसकी देखरेख पर वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखी गई। महाराष्ट्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. किशोर दुबे ने किसानों द्वारा जैव उर्वरक निर्माण हेतु फार्म लैब के बारे में बताया। देहरादून से डॉ. विनोद भट्ट ने परम्परागत देशी बीज बैंक पर अपनी प्रस्तुति दी। दिव्य मंदिर योग ट्रस्ट के जनरल मैनेजर डॉ. ऋषि वर्मा ने जैविक प्रमाणीकरण के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। श्री रघुवीर सिंह रावत ने विगत एक वर्ष में चयनित कुछ सफल जैविक किसानों के बारे में प्रस्तुति दी। इस बीच कृषि अनुसंधान परिसर, हरिद्वार के भ्रमण पर आये किसान, विद्यार्थियों और अतिथियों की वीडियो क्लीपिंग भी दिखाई गयी। साथ ही देशभर में दैनिक योगाहार से जुडे़ लोगों ने अपने जीवन में आये बदलावों के बारे में बताया।

Related Post