Latest News

गणेश युवा संगठन श्रवण नाथ नगर द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में ढोल नगाड़ों के साथ होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन।


धर्म नगरी हरिद्वार में गणपति बप्पा मोरिया की धूम के उपरांत जहां आज भगवान श्री गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। जगह जगह गणपति मूर्तियों की विधिवत स्थापना उपरांत आज विधि विधान व ढोल नगाड़ा के साथ गणपति मूर्तियों का विसर्जन होगा।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 9 सितंबर धर्म नगरी हरिद्वार में गणपति बप्पा मोरिया की धूम के उपरांत जहां आज भगवान श्री गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। जगह जगह गणपति मूर्तियों की विधिवत स्थापना उपरांत आज विधि विधान व ढोल नगाड़ा के साथ गणपति मूर्तियों का विसर्जन होगा। हरिद्वार स्थित श्रवण नाथ नगर में भगवान श्री गणेश जी की 12 फुट लंबी प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी आज जिसका विधिवत बैरागी कैंप में विसर्जन किया जाएगा।गणेश युवा संगठन द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के बारे में पंडित राकेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान गणेश जी की प्रतिमा का 31 अगस्त को विधि विधान के साथ स्थापित करने के उपरांत भगवान श्री गणेश जी की 10 दिन तक संपूर्ण आस्था वह भावना के साथ सुबह व सायं भजन कीर्तन के साथ मूर्ति का पूजन विधिवत किया गया। आज भगवान गणपति की शोभायात्रा सायं 6:00 बजे ढोल नगाड़ों के साथ बैरागी कैंप के लिए प्रस्थान करेगी। जहां भगवान श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर इस गणेश महोत्सव का समापन किया जाएगा। भगवान गणपति की शोभायात्रा में कार्तिक अरोड़ा, साहिल अरोडा, चयन वोहरा, ईशू फुलवानी, नमन भल्ला, सार्थक कुकरेजा, आयूष, चिराग कुकरेजा, विश्वास चौधरी, कशिश भाटिया, विशाल चौहान, मन्नू आदि का विशेष सहयोग होगा।

Related Post