
हरिद्वार में ‘महासफाई अभियान’ को मिली नई धार, 28वें दिन भी अभियान जारी

हरिद्वार, 15 जनवरी 2026।
धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण–अनुकूल बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में चल रहा महासफाई अभियान लगातार 28वें दिन भी पूरे जोर-शोर से जारी रहा। जिला प्रशासन की कड़ी मॉनिटरिंग का असर अब धरातल पर साफ दिखाई देने लगा है।
बीएचईएल नगर प्रशासन द्वारा बीएचईएल स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुख्य प्रशासनिक भवन और एसबीआई बैंक परिसर में सफाई की गई, वहीं एनएचएआई ने बहादराबाद बाइपास जंक्शन के पास मोहनपुरीवाला क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। ग्रामीण क्षेत्रों में खानपुर और रुड़की विकासखंड के अंतर्गत प्रमुख मार्गों और ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य हुआ।

युवक मंगल दल और महिला मंगल दल भी गांव-गांव सफाई अभियान में जुटे रहे। जौरासी जनतदस्तपुरा, अन्नेकी हेतमपुर, डलूवाला, रोशनाबाद और बहादराबाद में स्वयंसेवकों ने जनभागीदारी के साथ स्वच्छता का संदेश फैलाया।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि “गांव-गांव, घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुँचाना है और हरिद्वार को एक स्वच्छ, सुंदर तीर्थनगरी बनाना है।”
जनसहयोग से यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।