Latest News

द्वितीय भाषा संस्कृत को प्रोत्साहन दिए जाने हेतु जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नामित


10 अक्टूबर, 2024, राज्य की द्वितीय भाषा संस्कृत को प्रोत्साहन एवं विस्तार दिए जाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में स्थित केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी शासकीय कार्यालयों में नाम पट्टिका व बोर्ड हिंदी भाषा के साथ संस्कृत भाषा में लिखे जाने हेतु सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

रिपोर्ट  - अंजना भट्ट घिल्डियाल

10 अक्टूबर, 2024, राज्य की द्वितीय भाषा संस्कृत को प्रोत्साहन एवं विस्तार दिए जाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में स्थित केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी शासकीय कार्यालयों में नाम पट्टिका व बोर्ड हिंदी भाषा के साथ संस्कृत भाषा में लिखे जाने हेतु सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सहायक निदेशक (नोडल अधिकारी) संस्कृत शिक्षा एमआर मैंदुली ने अवगत कराया है कि राज्य स्थापना दिवस से पूर्व जनपद के कार्यालयों के नाम की सूची संस्कृत में शुद्ध लिखे जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने जनपद के अंतर्गत वर्तमान तक बने नाम पट्टिका व बोर्ड संस्कृत में लिखे जाने हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को पत्र भी प्रेषित किए गए हैं। इसके साथ ही कार्यालयों के नाम संस्कृत में लिखे जाने हेतु उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार से संपर्क किया गया है। जैसे ही संस्कृत अनुवाद प्राप्त हो जाएगा तो इसी माह (अक्टूबर) में ही जनपद के सभी कार्यालयों के नाम हिन्दी के साथ-साथ संस्कृत भाषा में लिखने का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENT

Related Post