Latest News

रुद्रप्रयाग जनपद के अंतर्गत मुख्य बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क और सामाजिक दूरी,कोरोना के प्रति जागरूक किया गया


जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर जनपद के अंतर्गत मुख्य बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन न किए जाने पर जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।

रिपोर्ट  - ANJANA BHATT GHILDIYAL

रुद्रप्रयाग 05 अक्टूबर, 2020,जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर जनपद के अंतर्गत मुख्य बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन न किए जाने पर जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नही करने वालों का चालान किया गया। इस दौरान बेलनी से आर्मी बैण्ड तक चेकिंग के दौरान पाॅच लोगों का चालान किया गया। तथा लोगों को मास्क पहनने सहित सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अनलाॅक प्रक्रिया के चलते अन्य राज्यों से प्रवासियों सहित श्री केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के बाजारों सहित प्रमुख स्थानों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर दो दिवसीय (सोमवार व मंगलवार को) विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। इस दौरान स्थानीय समुदायों एवं यात्रियों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का अनुपालन न करने वालों का चालान करने हेतु निर्देशित किया था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. रमेश सिंह नितवाल ने बताया कि बेलनी से आर्मी बैण्ड तक चैकिंग अभियान में कुल पांच लोगों का मास्क न पहनने के चलते चालान किया गया। करीब 50 लोगों ने मास्क तो पहना था लेकिन सही ढंग से नही पहना था जिन्हें मास्क पहनने की सही जानकारी दी गयी साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक किया गया। दो दिवसीय अभियान के तहत प्रमुख स्थानों पर कुल सोलह जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

Related Post