भीमगोड़ा में रेलवे का युद्धस्तरीय कार्य शुरू
बारिश में बंद होने वाले ट्रैक की समस्या अब होगी हमेशा के लिए खत्म
हरिद्वार।
भीमगोड़ा काली मंदिर के निकट बारिश के दौरान बार–बार आने वाले मलवे के चलते हर वर्ष रेलवे ट्रैक बंद होने की समस्या अब खत्म होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। रेलवे विभाग यहां एक मजबूत और आधुनिक पुलिया का निर्माण करा रहा है, जिससे बरसात के दौरान मलवा सीधे नीचे बह जाएगा और ट्रैक पर जमा होकर ट्रेनों को बाधित नहीं करेगा।
