
हरिद्वार प्रेस क्लब में गरजे रविदासाचार्य संदीप खत्री
सोशल मीडिया पर खत्म हो चुके प्रकरण को फिर हवा देने का आरोप
हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में रविदासाचार्य संदीप खत्री ने सोशल मीडिया पर दोबारा उछाले जा रहे अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने साफ कहा कि “यह मामला न्यायालय में निपट चुका है, दोषियों को सजा हो चुकी है, फिर भी कुछ लोग जानबूझकर समाज और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।”

तथाकथित महिला और स्वयंभू रविदासाचार्य पर तीखे सवाल
संदीप खत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि
- जो महिला स्वयं को SC समाज की बताती है, उसने ब्राह्मण से विवाह किया है, तो वह SC समाज की प्रतिनिधि कैसे रह गई?
- जो व्यक्ति अपने नाम के आगे “रविदासाचार्य” लिख रहा है, उससे सवाल है—
- यह पदवी किसने दी?
- किस गुरुकुल से दीक्षा ली?
- किसने मंडलेश्वर बनाया?
उन्होंने कहा कि “ये दोनों लोग रविदासाचार्य समाज को बदनाम करने में लगे हैं और एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।”
“कभी पत्नी, कभी अनजान” — बयानबाजी पर तीखा प्रहार
खत्री ने कहा कि
“एक व्यक्ति कभी उर्मिला सनावर को अपनी पत्नी बताता है और कभी कहता है कि उसे जानता ही नहीं। यह दोहरा चरित्र समाज को गुमराह करने की साजिश है।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तुगलकाबाद मंदिर व समाज सेवा में लगे लोगों का नाम घसीटकर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को बदनाम किया जा रहा है, जो पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।
🚨 पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का भी बहिष्कार
प्रेस वार्ता में संदीप खत्री ने ऐलान किया कि
- पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़
- और उर्मिला सनावर
👉 दोनों का समाज से बहिष्कार किया जाता है।
उन्होंने कहा कि “ऐसे लोग समाज के नहीं हो सकते।”
CBI जांच की मांग, मुकदमा और गिरफ्तारी का ऐलान
खत्री ने कहा कि यदि इन आरोपों में रत्ती भर भी सच्चाई है तो
➡️ मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की CBI जांच कराई जाए।
साथ ही घोषणा की कि
- आज ही SsP कार्यालय में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा
- और दोनों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी,क्योंकि “इन्होंने पूरे उत्तराखंड को आग में झोंकने का प्रयास किया है।”
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर भी हमला
संदीप खत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान को
👉 दलित विरोधी और शर्मनाक बताया।
उन्होंने सवाल किया—
- “अगर आप इतने ही अंकिता भंडारी के शुभचिंतक हैं, तो आज तक आपने उसके परिवार के लिए क्या किया?”
- “कितनी आर्थिक मदद दी? यह भी जनता को बताइए।”
उन्होंने कहा कि अब दुष्यंत गौतम का नाम आने पर राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं।
वायरल ऑडियो-वीडियो की भाषा पर सवाल
खत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो में
👉 अमर्यादित, आपत्तिजनक और असंस्कृत भाषा का प्रयोग किया गया है,
जो साफ दिखाता है कि उद्देश्य न्याय नहीं, बल्कि समाज को बदनाम करना है।
अंकिता भंडारी की आत्मा शांति के लिए महायज्ञ का ऐलान
प्रेस वार्ता के अंत में संदीप खत्री ने भावुक होते हुए घोषणा की कि—
- 10 जनवरी को हर की पौड़ी पर महायज्ञ किया जाएगा
- 1101 लोगों को भोजन कराया जाएगा
- और ₹51,000 की आर्थिक सहायता अंकिता भंडारी के परिवार को दी जाएगी
उन्होंने कहा—
“हम अपने गुरु महाराज के चरणों में अंकिता की आत्मा शांति के लिए अरदास करते हैं।”