Latest News

किरबी बिल्डिंग सिस्टम्स एंड स्ट्रक्चर्स इंडिया प्रा. लि. में धूमधाम से मनाया गया परिवार दिवस


किरबी बिल्डिंग सिस्टम्स एंड स्ट्रक्चर्स इंडिया प्रा. लि. ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपना परिवार दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

रिपोर्ट  - ऑल न्यूज़ ब्यूरो

हरिद्वार: किरबी बिल्डिंग सिस्टम्स एंड स्ट्रक्चर्स इंडिया प्रा. लि. ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपना परिवार दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ किरबी अंतर्राष्ट्रीय के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री डी. राजू, किरबी इंडिया के सीईओ श्री पी. वी. मोहन, सीनियर डायरेक्टर मैन्युफैक्चरिंग श्री के. जी. फिलिपोज, वाइस प्रेसिडेंट एच. आर. (हैदराबाद) श्री बी. रामाचंद्रा राव, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग श्री राजीव श्रीवास्तव, किरबी हरिद्वार के वाइस प्रेसिडेंट मैन्युफैक्चरिंग श्री अशोक राव, किरबी हरिद्वार के डी. जी. एम. एच. आर. श्री धीरेंद्र चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। पारिवारिक सहयोग का सम्मान कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के अच्छे प्रदर्शन और अनुशासित कार्यशैली के पीछे उनके परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए किरबी प्रबंधन ने कर्मचारियों के परिवारजनों के प्रत्यक्ष व परोक्ष प्रयासों को सम्मानित व धन्यवाद करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में आमंत्रित किया। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, चित्रकला, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कई शानदार और रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां कर्मचारियों के बच्चों ने नृत्य, कविता, गायन आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे-मुन्नों बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी अतिथियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और खूब वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम संस्थान के कई कर्मचारियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया। किरबी के कर्मचारियों सोनापति पांडे, विकास, केशव शरण, कपिल, संजय शर्मा, चंद्रकिरण, हर्षित शर्मा, शुभम, हरेराम, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार, विजय कुमार, मोहम्मद सुबहान, लाखन और नूर मोहम्मद ने दर्शकों का मन मोह लिया। कंपनी के कर्मचारियों की बेटियां सोनिका एवं मोनिका (निरंजन की पुत्री), दिव्या रावत (रंजीत रावत की पुत्री), वंशिका (कपिल की पुत्री), आवर्ती (विनोद नेगी की पुत्री) और एंजेल (रविंदर की पुत्री) ने अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किरबी परिवार के कई कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का प्रथम पुरस्कार श्री जय प्रकाश यादव (उत्पादन विभाग), द्वितीय पुरस्कार श्री धनीराम (मेंटेनेंस विभाग) और तृतीय पुरस्कार श्री शुभम कुमार (उत्पादन विभाग) को दिया गया। उत्तम व्यवहार के लिए कामेश्वर चौबे, सोनापति पांडे, कुलदीप कुमार, अजय धीमान, धीरज गुसाईं, महीपाल, पवन कुमार, प्रमोद गिरी, आनंद कुमार, दिलीप कुमार, नंद किशोर, रेशपाल सिंह, विनोद नेगी, शशि शंकर, सोनू यादव, महावीर सिंह, राजवीर सिंह, सुरेश कुमार, मोहम्मद जीशान, नवीन कुमार, दीपक कुमार, मुनेश कुमार, नवनीत कुमार, शिशु कुमार, मनोज कुमार, अंतोष कुमार, नीरज कुमार, नितिन कुमार, वसीम अहमद, अमित कुमार को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक उपस्थिति में स्टाफ के लिए प्रथम पुरस्कार दीपक कुमार, द्वितीय पुरस्कार प्रशांत शर्मा और तृतीय पुरस्कार अरविंद रावत को दिया गया। वर्कमैन के लिए प्रथम पुरस्कार सुनील कुमार, द्वितीय पुरस्कार महक सिंह और तृतीय पुरस्कार अनिरुद्ध शर्मा को दिया गया। सर्वोच्च जिम्मेदारी के लिए पंकज कुमार को सम्मानित किया गया। बेस्ट ड्राइवर के लिए अजय कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कर्मचारियों और उनके बच्चों को श्री डी. राजू, श्री पी. वी. मोहन और श्री के. जी. फिलिपोज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों का संबोधन श्री डी. राजू और श्री पी. वी. मोहन ने किरबी परिवार के प्रत्येक सदस्यों के सर्वांगीण विकास और प्रगति को देखकर खुशी जाहिर की और आने वाले वर्षों में किरबी की तरह कर्मचारियों के बच्चे और उनका परिवार भी प्रगति करे, ऐसी कामना की। श्री के. जी. फिलिपोज और श्री बी. रामाचंद्रा राव ने सभी कर्मचारी और उनके बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। कंपनी के वी. पी. मैन्युफैक्चरिंग श्री अशोक राव और डी. जी. एम. मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग श्री धीरेंद्र चौहान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के उत्साहवर्धन व सम्मान में इसी प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने श्री डी. राजू को कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विभाग अध्य्क्षों का योगदान रहा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश कुमार, नूर मोहम्मद, विनीता पुडीर, रजत कपूर, धर्मेंद्र सिंह, रॉबिन कुमार, देवेंद्र राणा, दिनेश कुमार, विशाल शर्मा, राकेश कुमार, बच्चीराम और अशोक त्यागी का विशेष योगदान रहा।

ADVERTISEMENT

Related Post