गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैम्पियनशिप में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को 5-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में गुरुकुल कांगड़ी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
रिपोर्ट - allnewsbharat.com
हरिद्वार, 28 फरवरी 2025: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैम्पियनशिप में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को 5-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में गुरुकुल कांगड़ी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। मैच का रोमांच मैच में गुरुकुल कांगड़ी के फाहद ने 12वें और 17वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। 18वें मिनट में अलीगढ़ के धनंजय प्रजापति ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-1 किया। इसके बाद गुरुकुल ने 40वें, 56वें और 59वें मिनट में गोल कर अलीगढ़ से 5-1 से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए मुकाबला तीसरे स्थान के लिए महात्मा गांधी काशी यूनिवर्सिटी, वाराणसी और बैंगलोर सिटी के बीच मैच खेला गया। जिसमें बैंगलोर सिटी ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर 1-0 से जीत दर्ज की। इस चैम्पियनशिप में काशी को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस चैम्पियनशिप के फाइनल अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. हेमलता कृष्णमूर्ति ने खिलाड़ियों के धैर्य और टीम वर्क की सराहना की। डीन योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय प्रो. ब्रह्मदेव विद्यालंकार ने टीम के ऑल इंडिया चैंपियन बनने पर सभी का आभार व्यक्त किया। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आयोजन अध्यक्ष डॉ. अजय मलिक ने कहा कि जीत-हार खिलाड़ी का सबसे बड़ा उपहार है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कपिल मिश्रा और डॉ. धर्मेंद्र बालियान ने किया। पुरस्कार बेस्ट गोलकीपर: रमनदीप (गुरुकुल) बेस्ट फॉरवर्ड: नीतीश भारद्वाज (गुरुकुल) बेस्ट फुलबैक: अनंत (बैंगलोर सिटी) चैम्पियनशिप में इंटरनेशनल अंपायर पंकज त्यागी, दीपक चंद्र जोशी, नेशनल अंपायर और टेक्निकल टीम के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इस चैम्पियनशिप का आयोजन सफल रहा और सभी ने इसकी प्रशंसा की।