चमोली में हिमस्खलन: 57 मजदूर फंसे, 16 सुरक्षित निकाले गए


जोशीमठ तहसील के अंतर्गत माणा के निकट बीआरओ कैंप के समीप काम कर रहे 57 मजदूर हिमस्खलन में फंस गए। इनमें से 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि शेष मजदूरों की खोजबीन जारी है।

रिपोर्ट  - अंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली, 28 फरवरी, 2024: जोशीमठ तहसील के अंतर्गत माणा के निकट बीआरओ कैंप के समीप काम कर रहे 57 मजदूर हिमस्खलन में फंस गए। इनमें से 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि शेष मजदूरों की खोजबीन जारी है। बचाव कार्य जारी घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, भारी बर्फबारी और मुश्किल हालात के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने दिए सहायता के निर्देश माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हरसंभव सहायता दिए जाने एवं हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो अथवा इस घटना से संबंधित किसी प्रकार की कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो, वह मोबाइल नंबर 8218867005, 9058441404, दूरभाष नंबर 0135 2664315 व टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। ये नंबर उत्तराखंड राज्य आपदा परिचालन केंद्र के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Related Post