पोखरी रोड पर कलेक्ट्रेट के समीप आज शुक्रवार दोपहर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 8 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
रिपोर्ट - अंजना भट्ट घिल्डियाल
रुद्रप्रयाग, 28 फरवरी, 2025: पोखरी रोड पर कलेक्ट्रेट के समीप आज शुक्रवार दोपहर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 8 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना का विवरण जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने उक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आपदा कंट्रोल रूम को दोपहर 2ः15 बजे इस घटना की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद जिला मुख्यालय से डीडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने जानकारी दी कि रुद्रप्रयाग से चोपता की ओर जा रहा वाहन (एचआर 51सीई 9311) तथा चोपता से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा वाहन (यूके 13टी 1303) आपस में टकरा गए। घायलों की सूची इस दुर्घटना में निम्नलिखित व्यक्ति घायल हो गए: गौरव रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत (उम्र-32 वर्ष, निवासी फरीदाबाद) मीनाक्षी पत्नी गौरव (उम्र-31 वर्ष, निवासी फरीदाबाद) ऋषभ रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह (उम्र-30 वर्ष, निवासी फरीदाबाद) शिवांस रावत पुत्र गौरव रावत (उम्र- 04 वर्ष, निवासी फरीदाबाद) शिशपाल सिंह पुत्र बचन सिंह (उम्र-70 वर्ष, निवासी सतेराखाल) राजवीर सिंह पुत्र शिवराज सिंह (निवासी सतेराखाल) मीनाक्षी (उम्र-40 वर्ष, निवासी सतेराखाल) अभिका पुत्री जितेंद्र सिंह (उम्र- 05 वर्ष, निवासी सतेराखाल) सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।