बेहतर प्रदर्शन करने पर मिशन निदेशक ने की सराहना पल्स एनीमिया महा अभियान में जनपद ने किया अच्छा प्रदर्शन अभियान के अंतर्गत हुआ था गर्भवतियों की हिमोग्लोबिन जांच व उपचार
रिपोर्ट - अंजना भट्ट घिल्डियाल
रुद्रप्रयाग, 15 फरवरी, 2025 मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विगत 03 से 10 फरवरी तक चले पल्स एनीमिया महाअभियान में जनपद रुद्रप्रयाग की बेहतर प्रदर्शन के लिए सराहना की है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को एनीमिया को लेकर गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित भी किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि गर्भावस्था में एनीमिया अथवा खून की कमी से मां के स्वास्थ्य में असर डालने के साथ-साथ शिशु स्वास्थ्य की जटिलताओं का कारण भी बन सकता है, जिसके दृष्टिगत 03 से 10 फरवरी तक पल्स एनीमिया महाअभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जनपद में सभी 81 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में गर्भवतियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद में 1320 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष स्वास्थ्य टीमों द्वारा सम पर 1053 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई, अभियान के दौरान की गई जांच में से 10 महिलाओं के एनेमिक पाए जाने पर उपचार किया गया।