देव भूमि उत्तराखंड उत्तर भारत का प्रमुख अध्यात्मिक सांस्कृतिक केंद्र होने के साथ ही हिमालय की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा व अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है|
रिपोर्ट - allnewsbharat.com
हरिद्वार ! देव भूमि उत्तराखंड उत्तर भारत का प्रमुख अध्यात्मिक सांस्कृतिक केंद्र होने के साथ ही हिमालय की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा व अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है. देव भूमि उत्तराखंड प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से युक्त है इस राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं इसको देखते हुए नमो गंगे द्वारा इंडो हिमालय एक्सपो के दूसरे संस्करण का आयोजन प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में 21-23 फ़रवरी 2025 को किया जा रहा है. नमो गंगे एक सामाजिक संस्थाओं है जो कि विगत दस वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रीय है. इसके साथ ही नमो गंगे संस्था द्वारा समय समय पर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के एक्सपो का आयोजन किया जाता है. नमो गंगे के इंडो हिमालय एक्सपो के लिए देश भर से लगातार शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं. उत्तराखंड उत्तर प्रदेश असम हरियाणा के मुख्य मंत्री के साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमालय प्रदेश, असम, मेघालय, पंजाब, उत्तर प्रदेश व बिहार के महामहिम राज्यपाल भारत सरकार व राज्यों के मंत्रियों के ओर से भी इंडो हिमालय एक्सपो के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया गया है. नमो गंगे चेयरमैन ने इंडो हिमालय एक्सपो में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों व शुभकामना संदेश के लिए सभी मुख्य मंत्रियों राज्यपाल मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया है.