गुरुकुल कांगड़ी का खेल के क्षेत्र में अग्रणीय स्थान है। गुरुकुल ने विभिन्न खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में दिए हैं। जिन्होंने देश दुनिया में गुरुकुल व देश का नाम गौरवान्वित किया है। यह उद्गार कुंवर बृजेश सिंह, राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
रिपोर्ट - allnewsbharat.com
गुरुकुल कांगड़ी का खेल के क्षेत्र में अग्रणीय स्थान है। गुरुकुल ने विभिन्न खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में दिए हैं। जिन्होंने देश दुनिया में गुरुकुल व देश का नाम गौरवान्वित किया है। यह उद्गार कुंवर बृजेश सिंह, राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालय, रोशनाबाद स्थित वन्दना कटारिया एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑल इण्डिया इण्टरजोनल इण्टर यूनिवर्सिटी हॉकी (पुरूष वर्ग) चैपियनशिप का शुभारम्भ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी से मेरा आत्मीयता का रिश्ता है। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी खेल की भावना से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें जिससे कि देश को इस प्रतियोगिता से नए खिलाड़ी मिले।