श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे 1 मार्च 1992 को रामलला के मुख्य पुजारी नियुक्त हुए थे। अशोक सिंघल की सहमति के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
रिपोर्ट - ऑल न्यूज़ ब्यूरो
श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे 1 मार्च 1992 को रामलला के मुख्य पुजारी नियुक्त हुए थे। अशोक सिंघल की सहमति के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुरुआत में उनका पारिश्रमिक मात्र 100 रुपये था, जो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बढ़कर 38,500 रुपये हो गया। राममंदिर ट्रस्ट ने उनकी निष्ठा को देखते हुए आजीवन वेतन देने का निर्णय लिया था। सत्येंद्र दास संत कबीरनगर के निवासी थे और अयोध्या में रहकर धार्मिक शिक्षा ग्रहण की। 1976 में वे संस्कृत महाविद्यालय में सहायक अध्यापक बने, लेकिन उनका झुकाव हमेशा रामलला की सेवा की ओर रहा। 1992 में वे राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी बने और चार सहायक पुजारियों की नियुक्ति भी की।