सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी ने बताया कि देश के 26 राज्यों एवं 03 केन्द्रशासित प्रदेशों में चयनित 162 नगर निकायों में भूमि का आधुनिक विधि से सर्वेक्षण/पुर्नसर्वेक्षण से सम्बन्धित भारत सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट नक्शा
रिपोर्ट - allnewsbharat.com
अल्मोड़ा, 18 फरवरी, 2025, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी ने बताया कि देश के 26 राज्यों एवं 03 केन्द्रशासित प्रदेशों में चयनित 162 नगर निकायों में भूमि का आधुनिक विधि से सर्वेक्षण/पुर्नसर्वेक्षण से सम्बन्धित भारत सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट नक्शा (National Geospatial Knowledge-Based Land Survey of Urbanhabitations) कार्यक्रम का शुभारम्भ के अवसर पर नगर निगम सभागार में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि नक्शा प्रोजक्ट का लक्ष्य शहरी क्षेत्र के पुराने भूमि अभिलेखों के असंगठित रिकार्ड को आधुनिक विधियों के माध्यम से तैयार करना है। जिससे पारदर्शिता, दक्षता, प्रभावशीलता और आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके। नगर निगम अल्मोड़ा में भूमि/सम्पत्ति का डिजिटलाईजेशन ड्रोन एवं आधुनिक उपकरणों के माध्यम से तीन चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में नगर क्षेत्र का ड्रोन उपकरणों के माध्यम से एरियल र्वे किये जाने के बाद फील्ड सर्वे द्वारा प्राप्त किये गये डेटा को एकत्रीकरण करते हुए तैयार किये गये अभिलेखों में दावे एवं आपत्ति आमंत्रित किये जाने के बाद शिकायतों के निवारण उपरान्त भू-स्वामित्व सम्बन्धी अभिलेखों का प्रकाशन किया जायेगा। कार्यशाला में महापौर अजय वर्मा ने बताया कि प्रोजक्ट के पूर्ण होने पर नगर क्षेत्र में भूमि रिकार्ड के डिजिटाईजेशन से पारदर्शी तंत्र विकसित होने से भूमि सम्बन्धी विवादों में कमी आयेगी तथा शहरी क्षेत्र में नियोजन हेतु त्वरित एवं प्रभावी निर्णय लिये जा सकेंगे।